Showing posts with label Kevin O Brian. Show all posts
Showing posts with label Kevin O Brian. Show all posts

Saturday, March 5, 2011

संभावनाओं का खेल

Courtesy:espncricinfo.com
Courtesy:espncricinfo.com
पिछले आलेख का समापन हुआ था इस सकारात्मक आशंका के साथ कि निश्चित रुप से भारत-इंग्लैंड का यह मुकाबला रोचकता की पराकाष्ठा थी बशर्ते कि ऐसा कुछ और आगे न हो जाये,किसने सोचा होगा कि चेन्नास्वामी मैदान पर हुई गेंद की मारकाट को मरहम लगने से पहले ही एक और माहयु्द्ध देखने को मिल जाएगा,महायुद्ध भी कैसा जैसे कि माहाबली द ग्रेट खली को राजपाल यादव ने उठाकर पटक दिया हो,"रोमांचक" शब्द उस मुकाबले का अपमान होगा वो तो चमत्कार की हद तक अविश्वसनीय था,जिसने ऊबाऊ समझकर वो मैच छोङा होगा अगले दिन समाचार पत्र का प्रथम प्रष्ठ देखकर  मन मसोस कर रह गया होगा,एक छोटे से देश का बहादुर लङाका "केविन-ओ-ब्रायन" जिसने अकेले अपने दम पर भारत को स्तब्ध कर देने वाले इंग्लैंड को मटियामेट कर दिया,इंगलैंड अब भी सदमे मे होगा,पिछली बार बात हो ही रही थी कि दोनो टीमों भारत और इंग्लैंड की मज़बूती कम और कमज़ोरी ज़्यादा उजागर हुई थी उस मैच से,और परिणामस्वरुप शीघ्र ही इंग्लैंड को सबक मिल गया भारत के लिये अच्छा यह रहा कि अब आयरलैंड को हल्के में नहीं लिया जायेगा और सहवाग एक और रेवेंज गेम खेलेंगे।